अंबाला (अंकुर कपूर): देश भर में मनाए जा रहे हनुमान जन्मोत्सव पर्व की हरियाणा के अंबाला में भी धूम रही। पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में आस्था और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला। मीडिया सूत्रों के अनुसार अंबाला के प्राचीन हनुमान मंदिर में गुरुवार को धूमधाम से हनुमान जयंती मनाई गई। आज सुबह से ही मंदिर में भक्तों का तांता लगा हुआ है।

सुबह सबसे पहले श्रद्धालुओं ने भगवान हनुमान को चोला चढ़ाया गया, जिसके बाद दूध-दही से उनका अभिषेक करने के बाद शृंगार किया गया। मंदिर के पुजारी ने बताया कि आज के दिन भक्त खास तौर पर भगवान हनुमान को झंडा चढ़ाते हैं और सुबह से ही भक्तों का मंदिर में आना लगा हुआ है। वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने हनुमान जयंती पर समस्त देशवासियों को शुभकामनाएं दी। मारुति नंदन आप सभी को बल, बुद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें, ऐसी मेरी उनसे प्रार्थना।







