Home Ambala कांग्रेस की जीत पर जनता का आभार व्यक्त करने चित्रा सरवारा...

कांग्रेस की जीत पर जनता का आभार व्यक्त करने चित्रा सरवारा पहुंची अम्बाला के विभिन्न वार्डो में

128
0
अम्बाला : चन्द्रिका ( TSN)- लोकसभा चुनाव में अंबाला से वरुण चौधरी की जीत होने पर  कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में काफी जोश दिखाई दे रहा है. कांग्रेस अभी से आने वाले विधानसभा की तैयारी में जुट गई है.कांग्रेसी नेता अंबाला में कांग्रेस के लोक सभा प्रत्यासी वरुण चौधरी की जीत को लेकर लोगों का धन्यवाद करने के लिए गांव गांव व शहर के हर वॉर्ड में जा रहे है. इसी कड़ी में आज कांग्रेस के नेत्री चित्रा सरवारा ने अंबाला कैंट के कईं वार्डों में जाकर लोगों का धन्यवाद किया और लोगों की समस्याओं को भी सुना.
इंडिया  गठबंधन के फेवर में आया बदलाव 
कांग्रेस के नेत्री चित्रा सरवारा ने कहा कि देश के लोग पीएम  मोदी  से और उनके जुमलो से दुखी थे और एक बदलाव के मूड  में थे.उन्होंने कहा कि ये बदलाव इंडिया  गठबंधन के फेवर में आया है. उन्होंने कहा कि हरियाणा में तो एक इतिहास रचा है,जहां इंडिया घटबंधन ने 50 % सीटें जीती है.उन्होंने कहा कि अंबाला की सीट पर किसी ने अंदाजा भी नहीं लगाया था लेकिन लोग बहुत आश्वास्त थे.  उन्होंने कांग्रेस की गुटबाजी खत्म होने की बात कही.उन्होंने कहा कि सभी एकजुट होकर चले थे और आगे भी एकजुट होकर चलेंगे  वहीं उन्होंने बीजेपी की आपसी गुटबाजी का भी जिक्र किया.चित्रा सरवारा ने कहा कि पिछले साल आई बाढ़ के बाद बीजेपी सरकार ने टांगरी नदी के साथ पक्का बांध बनाने की बात कही थी, लेकिन अभी तक इसपर कोई काम शुरू नहीं हुआ,जिसपर चित्रा सरवारा ने कटाक्ष करते हुए बीजेपी पर वादे भूलने का आरोप भी लगाया.उन्होंने कहा कि कोई सफाई नहीं हो रही और न ही नदी में खुदाई हो रही है और एक बार फिर अंबाला रेड जॉन में है और उन्होंने इस मुद्दे को उठाने की बात कही !

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here