फरीदाबाद : चन्द्रिका ( TSN)- फ़रीदाबाद के पृथला विधानसभा में स्थित लोटस गार्डन में कांग्रेस पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी महेंद्र प्रताप सिंह द्वारा धन्यवाद सभा का आयोजन किया गया।धनवाद सभा में तमाम वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और विधायक मौजूद रहे, बल्लबगढ़ की विधायक शारदा राठौर, एनआईटी विधायक नीरज शर्मा, पृथला विधानसभा के पूर्व विधायक रघुवीर तवातिया भी मौजूद रहे।
कांग्रेसी नेताओं का कहना हैं की महेंद्र प्रताप सिंह हारे नही है आज भी हमारे सांसद हैं । इस दौरान लोकसभा प्रत्याशी महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि मोदी के नाम पर बीजेपी पार्टी के प्रत्याशी कृष्ण पाल गुर्जर ने लोगो को भला फुसला कर वोट मांगा है.महेंद्र प्रताप ने कहा कि मै अपने नाम के पीछे क्रॉप्शन पाल नही लगाना चाहता आपने मुझे इतना प्यार और सम्मान दिया में उसका आभारी हूं, मेने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से ज्यादा संख्या में वोट ली है. उन्होंने दावा किया कि आने वाले विधान सभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी.आने वाले 3 महीने बाद चुनाव होने हैं. बीजेपी पार्टी जुमले बाज पार्टी है पर इसका जवाब विधानसभा चुनावों में जरूर मिलेगा.







