Home Ambala नरेंद्र मोदी के शपथ गृहण पर भाजपा कार्यकर्ताओ ने...

नरेंद्र मोदी के शपथ गृहण पर भाजपा कार्यकर्ताओ ने मनाया जश्न

96
0
अंबाला : ( TSN)-भारतीय जनता पार्टी अपने सहयोगी दलों के साथ मिलकर तीसरी बार एन.डी.ए. की सरकार बनाई .  नरेंद्र मोदी भारत के प्रधानमंत्री के रूप में अपने मंत्रिमंडल के साथ तीसरी बार शपथ ली।नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद अम्बाला वासियों ने जश्न मनाया।
हरियाणा सरकार में परिवहन मंत्री असीम गोयल के निवास स्थान पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिलकर एन.डी.ए. की सरकार बनने पर एक दूसरे को लड्डू खिला व आतिशबाजी कर एक दूसरे को बधाई दी. ढोल की थाप पर सभी ने झूम कर जश्न मनाया। नरेंद्र मोदी  के तीसरी बार शपथ लेने पर भाजपा कार्यकर्ताओ का जोश देखते ही बनता था। सभी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को एन.डी.ए. की सरकार बनने पर बधाई दी। इस अवसर पर पूर्व मेयर रमेश मल, पार्षद हितेश जैन, महामंत्री संजीव गोयल टोनी, प्रीतम गिल, सुरेंद्र मल्होत्रा, टीटू घई, राजवीर सिंह, सौरभ गुप्ता, आर्यन बतरा, अभिषेक मोंटी, अतुल बिडलान, स्वर्ण सैनी, राजेश गोयल मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here