अंबाला (एकता): हरियाणा में 32 हजार पदों के लिए सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) पास 3.26 लाख युवाओं ने स्क्रीनिंग टेस्ट के आवेदन किया है। मीडिया सूत्रों के अनुसार यह परीक्षा 21 जून से 31 जुलाई तक शुरू होंगी। इस बार एचएसएससी ने क+ड़े इंतजाम किए हैं। पहली बार 4 बार कोड वाले प्रश्नपत्र दिए जाएंगे। इस बार किसी भी हाल में पेपर ली+क नहीं हो सकेगा।
आयोग का कहना है कि सितंबर में चतुर्थ श्रेणी के 12 हजार पदों के लिए सामान्य पात्रता परीक्षा से पहले ग्रुप सी की भर्ती को पूरा किया जाए। ताकि वह आगे ग्रुप डी के लिए आवेदन कर सकें। वहीं दूसरी ओर परीक्षाओं के लिए चयन आयोग पूरी तरह से तैयार है। परीक्षा के लिए सख्त प्रबंध किए गए हैं। इस बार परीक्षार्थियों को पूरी तैयारी के साथ आना पड़ेगा।







