Home Sonipat तेज रफ्तार डिपेंडर गाड़ी से हुए हादसे के बाद भी कारवाई...

तेज रफ्तार डिपेंडर गाड़ी से हुए हादसे के बाद भी कारवाई करने से पीछे हट रही पुलिस

182
0
सोनीपत, 25 नवंबर –-सोनीपत में क्या चल रहा है किसी को नहीं पता दिनदहाड़े लूट ह.त्या के बाद मामला दर्ज कर पुलिस रटा – रटाया जवाब देती है की जल्द पकड़ लिए जाएंगे, लेकिन अब सोनीपत पुलिस पर एक बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है की  दिनदहाड़े  करोड़ों की गाड़ी तेज रफ्तार से हादसा कर जाती है, हादसे की लाइव तस्वीर भी सामने आती हैं, लेकिन पुलिस को अभी शिकायत का इंतजार है।तस्वीर किसी हाईवे की नहीं बल्कि सोनीपत के पॉश इलाके मॉडल टाउन की है।
 तेज रफ्तार करोड़ों रुपए की गाड़ी डिफेंडर आती है और पहले घर के बाहर खड़ी एक स्कूटी को टक्कर मारती है और उसके बाद सामने से आ रही स्कूटी सवार दो महिलाओं को टक्कर मार देती है। हैरानी की बात तो यह है की टक्कर मारने के बाद भी गाड़ी नहीं रुकती और कुछ दूरी तक स्कूटी गाड़ी के टायरों के बीच में फसी रहती है और गाड़ी रुक जाती है। बड़ा सवाल यह है कि यह हादसा होने के बाद भी पुलिस को अभी शिकायत का इंतजार है। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया है कि हादसे के बाद वह घर से बाहर निकले तो उन्होंने देखा की बड़ी गाड़ी ने स्कूटी सवार दो महिलाओं को टक्कर मार दी है और उन्हीं के घर की सीसीटीवी फुटेज में आया है कि पहले उनके बाहर घर के बाहर खड़ी स्कूटी को टक्कर मारी गई और तेज रफ्तार होने के कारण स्कूटी सवार दो महिलाओं को टक्कर मार दी गई महिलाओं को पास के एक निज अस्पताल में ले जाया गया था प्रत्यक्षदर्शी गाड़ी का नंबर भी बता रहा है लेकिन उन्हें नहीं पता की गाड़ी किसकी थी।
बता दे कि सोनीपत की सिविल लाइन थाना के अंतर्गत यह एरिया आता है लेकिन पुलिस को अभी शिकायत का इंतजार है सिविल लाइन थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर देवेंद्र ने बताया है कि अभी तक इस मामले मैं कोई शिकायत और सूचना उनके पास नहीं आई है।अगर कोई शिकायत और सूचना आती है तो वह कारवाई करेंगे।पूरे मामले में हैरानी की बात तो गाड़ी सोनीपत के एक बड़े रसूखदार की बताई रही है। लेकिन सवाल यह खड़ा होता है कि अब क्या राजनेताओं से संबंध रखने वाले और बड़े रसूखदारों पर पुलिस कारवाई नहीं करेगी, देखना होगा कि कब तक पुलिस कारवाई करती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here