Home Haryana हरियाणा में जल संकट के चलते एक्सईएन और जेई को मुख्यालय न...

हरियाणा में जल संकट के चलते एक्सईएन और जेई को मुख्यालय न छोड़ने के निर्देश, जल उपयोग को लेकर सख्ती

187
0

चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार ने राज्यभर में पानी की संभावित कमी को देखते हुए सभी जिलों के एक्सईएन (कार्यकारी अभियंता) और जेई (कनिष्ठ अभियंता) को अपने मुख्यालय में तैनात रहने का आदेश जारी किया है। इसके साथ ही जनता को पानी का सीमित और आवश्यक उपयोग करने की सख्त हिदायत दी गई है। यह निर्देश हरियाणा के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने दिए हैं।

मंत्री गंगवा ने बताया कि रोहतक, सिरसा, हिसार, फतेहाबाद, जींद, महेंद्रगढ़ और भिवानी जिलों में नहरों के माध्यम से पानी की आपूर्ति की जाती है, जबकि बाकी इलाकों में करीब 11,567 ट्यूबवेल्स के जरिए पीने का पानी मुहैया कराया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में जल संकट की स्थिति इसलिए उत्पन्न हुई है क्योंकि 8,500 क्यूसेक पानी रोका गया है और केवल 4,000 क्यूसेक पानी ही दिया जा रहा है। इस कारण कई क्षेत्रों में पानी की कमी देखने को मिल रही है।

मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि उपलब्ध पानी का प्रबंधन सावधानीपूर्वक किया जाए और सुनिश्चित किया जाए कि लोगों को अनावश्यक जल संकट का सामना न करना पड़े।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here