Home Haryana साइबर सिटी गुरुग्राम में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालो की अब...

साइबर सिटी गुरुग्राम में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालो की अब खैर नहीं

162
0
गुरुग्राम, 31 जनवरी – गुरुग्राम ट्रेफिक पुलिस ने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ अब कड़े कदम उठाने की तैयारी शुरू कर दी है।ट्रैफिक पुलिस की तरफ से फरमान जारी किया गया है की कोई व्यक्ति ट्रेफिक नियमों का उल्लंघन करने पर वाहनों के कटे चालान को यदि 90 दिनों में नहीं भरेगा तो उसके खिलाफ पुलिस मोटर व्हीकल एक्ट 167 (8) के तहत कार्रवाई करेगी । यहा तक कि पुलिस ऐसे वाहन कि चालान हिस्ट्री देखकर उसे कुछ समय के लिए डिटेन कर सकती है।
गुरूग्राम पुलिस कि तरफ से ट्रेफिक नियमों को ध्यान में रखते हुए  वाहन चालकों को जागरूक करने के लिए एक माह का रोड सेफ्टी जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान ट्रेफिक पुलिस दुवारा स्कूली छात्रों, ऑटो ड्राइवरों, ट्रक ड्राइवरों के अलावा वाहन चालकों को नुक्कड़ नाटक व ड्राइंग के माध्यम से ट्रेफिक नियमो से अवगत करवाया गया।
एक साल में 12 प्रतिशत सड़क दुर्घ.टनाओं में आई कमी 
गरुग्राम पुलिस कमिश्नर विकास अरोड़ा की माने तो ट्रेफिक नियमो के बारे में वाहन चालकों को जागरूक करने के लिए समय-समय पर अभियान चलाए जा रहे है, जिसका नतीजा है कि सडक दुर्घ.टनाओं में 12 प्रतिशत की कमी आई है। वही साल 2024 में ट्रेफिक नियमो का उलंघन करने वाले वाहन चालकों के 13 लाख 50 हजार चालान पुलिस दुवारा किए थे, जिसमे लगभग 26 हजार चालान ड्रंक एन्ड ड्राइव के थे। फिलहाल पुलिस कि तरफ से अपील कि जा रही है की सभी लोग ट्रेफिक नियमों का पालन करे, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में और भी कमी आ सके।
गुरुग्राम पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर मनाया गया
पखवाड़ा वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमो की पालना के लिए कितना जागरूक कर पाया यह तो समय ही बताएगा। फिलहाल तो गुरुग्राम पुलिस दुवारा सड़क सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे अभियान से सड़क दुर्घटनाओं में कमी जरूर देखी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here