रोहतक : चन्द्रिका ( TSN)- रोहतक से लोकसभा सीट के कांग्रेस के प्रत्याशी दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने जीत दर्ज की है. जीतने के बाद उन्होंने जनता और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया.दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा जितने मार्जन से आप लोगों ने मुझे जिताया वह काफी सराहनीय है.
दीपेंद्र हुड्डा जन्नत बैंक्विट हॉल में पहुंचे और वहां पर उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओ का हाथ जोड़कर अभिवादन किया. उसके बाद दीपेंद्र सिंह हुड्डा अपने निवास पर पहुंचे जहां पर उनकी माता और उनकी धर्मपत्नी श्वेता हुड्डा ने उनका स्वागत किया और उन्हें जीत की बधाई दी. दीपेंद्र हुड्डा की माता उन्हें गले लगाकर भावुक भी हुई.







