करनाल : चन्द्रिका ( TSN)- अपने प्रतिद्वंदी पर निर्णायक बढ़त बनाए मुख्यमंत्री नायब सैनी की विजय का अब केवल एलान होना बाकी रह गया है। वे अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के त्रिलोचन सिंह से 37000 से भी अधिक वोटो से आगे चल रहे हैं। मतगणना केंद्र का दौरा करने पहुंचे नायब सिंह सैनी ने पत्रकारों से रूबरू हुए.
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि देश और प्रदेश को नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में और गति से आगे बढ़ने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश रहेगी कि प्रदेश में लोगों के पास सुविधा पहुंचे। पहले भी ईमानदारी से नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ये सुविधाएं लोगो को मिली है।नायब सैनी ने कहा कि देश ने तय कर दिया है कि तीसरी बार भी नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनने जा रहे है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में और गति से हम काम करेंगे।







