Home politics AAP नेता अनुराग ढांडा ने शिक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर...

AAP नेता अनुराग ढांडा ने शिक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर हरियाणा सरकार को बताया फैल

137
0
यमुनानगर : चन्द्रिका ( TSN)-आम आदमी पार्टी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा ने बुधवार को जिला पार्टी में प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने हरियाणा सरकार को शिक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर निशाना साधा ।
फ्री शिक्षा देनी है तो ये नहीं देखें कि कौन किस वर्ग से आता है
आम आदमी पार्टी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा ने कहा कि हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर इसी इलाके से आते हैं और वो बार बार दावा करते हैं कि हरियाणा के स्कूल दिल्ली से ज्यादा अच्छे हैं। लेकिन हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार को फटकार लगाई कि प्रदेश के 538 सरकारी स्कूलों में लड़कियों के लिए अलग शौचालय नहीं है और 1047 स्कूलों में लड़कों के शौचालय नहीं है। 236 स्कूलों में बिजली कनेक्शन ही नहीं है और प्रदेश के 131 सरकारी स्कूलों में पीने के पानी की सुविधा नहीं है। उन्होंने कहा कि  हरियाणा सरकार बार बार दावे करने के बावजूद भी सरकारी शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने में पूरी तरह से फेल हो चुकी है। इसकी दूसरी वानगी देखने को मिली जब सीएम ने दो दिन पहले फिर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की नकल करने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि  यदि सीएम खट्टर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की नकल करना चाहते हैं तो पूरी नकल करें। दिल्ली में सीएम अरविंद केजरीवाल हर बच्चे के मुफ्त और अच्छी शिक्षा उपलब्ध करवाते हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर ये नहीं देखा जाएगा कि कौन किस वर्ग से आता है। हरियाणा के हर बच्चे को मुफ्त और अच्छी शिक्षा उपलब्ध कराएंगे चाहे वो लड़का हो या लड़की।
राजनीति करने की बजाए सरकार चलाने पर ध्यान दें सीएम ध्यान 
अनुराग ढांडा ने कहा कि  यदि कानून व्यवस्था और शराब कांड की स्थिति को देखें तो देखने को मिलेगा की जहरीली शराब पीने से कई लोगों की मौ+त हो गई। लेकिन उस पर कार्रवाई करने को नाम पर खानापूर्ति की गई। आप नेता ने पूछा कि  हरियाणा सरकार प्रदेश में शराब घोटाले की जांच सीबीआई और ईडी से क्यों नहीं कराती? क्या वो सिर्फ प्यादों को कानूनी जद में लाकर शराब घोटाले के किंगपेन को बचा रहे हैं?  उन्होंने कहा कि यदि 400 से ज्यादा जगहों पर अवैध तरीके से आबकारी का धंधा चल रहा था तो क्या उसके पीछे कोई मास्टरमाइंड नहीं था? क्या उसके पीछे सरकार में उच्च पद पर बैठा कोई व्यक्ति नहीं था या कोई राजनेता नहीं था? 466 लोग मनमर्जी से काम कर रहे थे हरियाणा सरकार ने इनकी तरफ कोई ध्यान नहीं दिया?  उन्होंने कहा कि यदि सीएम खट्टर राजनीति करने की बजाए सरकार चलाने पर ध्यान दें तो ज्यादा सही होगा।
तीर्थ यात्रा योजना को लेकर कहा ये 
अनुराग ढांडा ने कहा कि  हरियाणा में अनाउंस होने के बाद पंजाब सरकार की तरफ से तीर्थ यात्रा के लिए ट्रेन रवाना कर दी और अगले 95 दिनों में 53 हजार पंजाब के बुजुर्ग तीर्थ यात्रा पर जाएंगे। जबकि हरियाणा में एक भी तीर्थ यात्री मनोहर लाल  सरकार की अनाउंस की गई योजना में तीर्थ दर्शन करने के लिए नहीं गया है और न अभी तक कोई योजना है कि कब भेजेंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार एक भी योजना को जमीन पर लागू नहीं कर पा रही है। उन्होंने कहा कि अब लोगों का समर्थन सरकार के साथ नहीं है, इसलिए सरकार मानसिक रुप से दबाव में है। सरकार कोई भी फैसला नहीं ले पा रही है और न उसको ग्राउंड पर लागू कर पा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here