Home Haryana डॉ. सुशील गुप्ता ने मुख्य चुनाव अधिकारी और रिटर्निंग अधिकारी को लिखा...

डॉ. सुशील गुप्ता ने मुख्य चुनाव अधिकारी और रिटर्निंग अधिकारी को लिखा पत्र..नियंत्रण कक्ष तक लाइव पहुंच की मांग

139
0
कुरुक्षेत्र : चन्द्रिका ( TSN)-इंडिया गठबंधन के तहत आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार डॉ. सुशील गुप्ता ने लोकसभा चुनाव में कुरुक्षेत्र संसदीय सीट पर दिए गए सहयोग, समर्थन और प्रेम-प्यार के लिए मतदाताओं का धन्यवाद किया है। कुरुक्षेत्र लोकसभा में पोलिंग बूथों का निरीक्षण करने पहुंचे डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि जनता से मिला स्नेह ही उनकी कमाई है और यही उनकी पूंजी हैं। लोकसभा चुनाव में लोगों के विश्वास और भरोसे से मजबूती मिली है। इस दौरान उन्होंने मुख्य चुनाव अधिकारी और रिटर्निंग अधिकारी कुरुक्षेत्र को पत्र लिखकर मतपेटी नियंत्रण कक्ष की लाइव निगरानी के लिए एक्सेस देने की भी मांग की है।
डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने और ईवीएम की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्ट्रॉन्ग रूम के नियंत्रण कक्ष तक लाइव पहुंच प्रदान की जाए। ईवीएम की सुरक्षा सुनिश्चित करना हम सभी के लिए आवश्यक है और यह सुनिश्चित करना हमारा अधिकार भी है कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया किसी भी तरह से बाधित न हो। इसलिए हमें नियंत्रण कक्ष तक लाइव पहुंच का एक्सेस दिया जाए। उन्होंने कहा है कि बीजेपी की तानाशाह सरकार को सत्ता से बाहर करने का मौका जनता को मिला है। सरकार संस्थाओं को अपने इशारे पर चला रही है। देश में किसान, युवा, व्यापारी और महिलाओं के साथ अन्याय हो रहा है। देश में असल लड़ाई न्याय और अन्याय के बीच है। इंडिया गठबंधन हरियाणा की सभी सीटों पर जीत दर्ज करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here