Home politics भूपेंद्र हुड्डा का दवा क्लीन स्वीप करेगी कांग्रेस.. बोले भाजपा नेताओं...

भूपेंद्र हुड्डा का दवा क्लीन स्वीप करेगी कांग्रेस.. बोले भाजपा नेताओं के बयान बौखलाहट का प्रतीक

120
0
रोहतक : चन्द्रिका ( TSN)- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अपने रोहतक स्थित आवास पर शांतिपूर्वक मतदान के लिए प्रदेश की जनता का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि यही स्वस्थ लोकतंत्र की खासियत है। यह प्रजातंत्र के लिए बहुत अच्छा संकेत है। साथ ही उन्होंने दावा कर दिया कि जिस तरह का माहौल इस बार मतदान के अंदर है, उसे कांग्रेस पार्टी क्लीन स्वीप  करने जा रही है।
 मनोहर लाल खट्टर के सरकारी कर्मचारियों को लेकर दिए गए बयान पर कटाक्ष करते हुए भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि भाजपा अपनी हार स्वीकार कर चुकी है और इसलिए ही अनाप-शनाप बयान बाजी की जा रही है । हार की बौखलाहट के चलते ही पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल बेतुके बयान देने में लगे हुए हैं। बादशाहपुर से निर्दलीय विधायक राकेश दौलताबाद की मौ*त पर दुख व्यक्त करते उन्होंने कहा कि अभी बहुत कम उम्र थी, उनका भविष्य उज्जवल था। लेकिन यह खबर बड़ी दुखदाई है। रोहतक स्थित उनके आवास पर  रविवार को कार्यकर्ता पहुंचे और मतदान के बारे में भूपेंद्र सिंह हुड्डा से चर्चा की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here