हरियाणा : चन्द्रिका ( TSN)-हरियाणा में गर्मी का सितम लगातार बढ़ता ही जा रहा है। इन दिनों आसमान से आ*ग बरस रही है।दिन के समय लू के थपेड़े लोगों को परेशान कर रहे है. वहीं इन दिनों आखों की एक बीमारी’ कंजंक्टिवाइटिस’ लोगों को प्रभावित कर रही है। इन दिनों हरियाणा में बड़ी संख्या में लोग आई फ्लू का सामना कर रहे हैं .
प्रदेश के कई जिलों का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने रोहतक ,गुरुग्राम सहित फरीदाबाद, नूंह और पलवल सहित प्रदेश के 17 जिलों में दो जून तक रेड अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में पारा 47 डिग्री तक जाने का अनुमान है। मौसम विभाग की मानें तो सोमवार और मंगलवार को अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। उसके बाद इसमें धीरे-धीरे गिरावट देखने को मिल सकती है।
डॉक्टरों ने दी ये सलाह…आंखो का एसे रखे ध्यान
डॉक्टरों का कहना है कि कंजंक्टिवाइटिस वैसे तो कोई जानलेवा संक्रमण नहीं है। हालांकि यह आंखों को नुकसान पहुंचाता है, इसलिए लोगों को इसे सीरियसली लेना चाहिए। कंजंक्टिवाइटिस 5-6 दिनों तक रह सकता है। इसे ‘पिंक आई’ इन्फेक्शन के नाम से भी जाना जाता है। डॉक्टर का कहना है कि ये न तो हवा के जरिए फैलती है और ना ही आई कॉन्टैक्ट करने से फैलती है। कंजंक्टिवाइटिस किसी को तब प्रभावित करता है, जब वो किसी संक्रमित व्यक्ति द्वारा इस्तेमाल की गई चीजों का इस्तेमाल करता वही रोहतक के नागरिक हॉस्पिटल के सीनियर डॉ सतेंदर वसिष्ट का कहना है कि अगर जरूरत हो तो ही घर से बाहर निकले, खासतौर पर छोटे बच्चे व बुजुर्गो को दिक्कत ज्यादा आ रही है. ये बीमारी शुगर के मरीजो के लिए ज्यादा खतरनाक साबित हो सकती है. गौरतलब है कि प्रदेश मे हिटवेव के चलते लोगो को काफी दिक्कत आ रही है







