हरियाणा : चन्द्रिका ( TSN)-हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा अपने परिवार सहित वोट किया. मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस की तरफ लोगों का काफी रुझान है. मतदान प्रक्रिया धीमी चलने को लेकर उन्होंने कहा कि लोगों का मौलिक अधिकार है और उन्हें मतदान करना चाहिए,मैं पहले भी लोगों से अपील कर चुका हूं लोगों को यह मौलिक अधिकार काफी कुर्बानियों के बाद मिला है. आजादी की लड़ाई में मेरे दादाजी और मेरे पिताजी भी थे,इतनी कुर्बानियों के बाद लोगों को यह अधिकार मिला है तो उन्हें अपने अधिकार का इस्तेमाल करना चाहिए.
भूपेंद्र हुड्डा ने कहा हर बार का चुनाव अलग होता है. पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के जनता निर्णय लेगी बयान पर कहा, मैं खुद कह रहा हूं कि आज हरियाणा की जनता बहुत बड़ा निर्णय देगी और इसका परिणाम 4 जून को दिखाई देगा. बीजेपी की तमाम सीटों के ऊपर जो दावा किया गया है कि 10 की 10 सीट हरियाणा की वह जीतेगी. इस पर उन्होंने कहा कि हम तो पहले ही दावा कर चुके हैं कि 10 की 10 सीट कांग्रेसी जीतेगी और इस बात का पता 4 तारीख को पूरे प्रदेश की जनता को भी लग जाएगा.बीजेपी के 400 पार के नारे पर उन्होंने कहा कि साउथ और नॉर्थ में तो साफ और बीजेपी का गिर चुका है ग्राफ.







