Home Haryana पूर्व सीएम मनोहर लाल ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस… BJP के संकल्प पत्र...

पूर्व सीएम मनोहर लाल ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस… BJP के संकल्प पत्र को बताया देश के लिए बेहतर

115
0
गुरुग्राम : चन्द्रिका ( TSN)-बीजेपी के द्वारा संकल्प पत्र जारी करने के बाद आज गुरुग्राम में पूर्व सीएम और करनाल से भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी मनोहर लाल खट्टर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की।पूर्व सीएम मनोहर लाल ने बीजेपी के संकल्प पत्र को देश की बेहतरीन के लिए एक बड़ा कदम बताया है। मनोहर लाल का कहना है कि बीजेपी की तरफ से जो संकल्प पत्र जारी किया है उसके मार्ग पर आने वाले दिनों में देश के विकास को आगे बढ़ाना है और जो कार्य होने हैं उन्हें किस तरह से बेहतर तरीके से मजबूती के साथ किया जा सके इन तमाम पहलुओं को लेकर इस संकल्प पत्र में चर्चा की गई है.
मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि भाजपा  का मुख्य उद्देश्य यही रहा है कि देश के इंफ्रास्ट्रक्चर को पूरी तरह से मजबूत किया जाए। जिससे विकास को एक नहीं रफ्तार मिल सके और रोजगार के अवसर और पैदा हो।यही नही किसानों के उत्थान के लिए प्राकृतिक खेती से ज्यादा से ज्यादा किसानों को जोड़ा जाए यह संकल्प पत्र में बीजेपी का एक अहम कदम है.उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी ही देश के विकास की गारंटी है. इस दौरान पूर्व सीएम ने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा की कांग्रेस ने सिर्फ लोगों से वादे किए हैं,उन वादों को पूरा कभी नहीं किया. उन्होंने दावा करते हुए कहा कि भाजपा  हरियाणा में इस बार भी 10 लोकसभा सीटों पर अपनी जीत हासिल करेगी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here