अंबाला (अंकुर कपूर): हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ऑस्ट्रेलिया में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में हिस्सा लेने के लिए आज अंबाला एयरफोर्स स्टेशन से स्टेट चार्टर प्लेन के जरिए दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए रवाना हुए। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज सहित 60 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल हिस्सा ले रहा है। आस्ट्रेलिया के लिए रवाना होने से पहले गृह मंत्री अनिल विज को उनके आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं के अलावा समाज सेवियों और लोगों ने यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी।

ऑस्ट्रेलिया में है गृह मंत्री अनिल विज का यह कार्यक्रम
गृह मंत्री अनिल विज 27 अप्रैल को ऑस्ट्रेलिया की राजधानी कैनबरा में भारतीय उच्चायुक्त के साथ मुलाकात करेंगे, 28 अप्रैल को वह कैनबरा स्थित फैडरल पार्लियामेंट में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वह सिडनी शहर जाएंगे, जहां पर 29 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय गीता सेमीनार में वह हिस्सा लेंगे।







