Home Accident बेटे की सड़क हादसे में मौत, मृतक के परिजनों ने कंपनी के...

बेटे की सड़क हादसे में मौत, मृतक के परिजनों ने कंपनी के ठेकेदार पर लगाया यह आरोप

167
0

फरीदाबाद (अंकुर कपूर): फरीदाबाद के सेक्टर 58 एसीटीएल कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फरीदाबाद के सिविल अस्पताल बादशाह खान की मोर्चरी में रखवा दिया। फिलहाल मृतक कर्मचारी के परिजनों का कंपनी के ठेकेदार पर आरोप है कि कंपनी के ठेकेदार ने लेबर एक्ट का पालन नहीं किया।

मृतक का ढाई साल से ना तो ईएसआई काटा और ना ही उसका पीएफ काटा जिसके चलते अब मृतक के परिजन सरकारी मिलने वाली सहायता से वंचित रह जाएंगे। इसी को लेकर परिजनों ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को एंबुलेंस में ले जाकर ACTL कंपनी के बाहर रख दिया। आरोपी ठेकेदार के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की। पुलिस द्वारा उचित कानूनी कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद परिजन शांत हुए और गेट के बाहर से अपना रोष प्रदर्शन खत्म किया। परिजनों ने ठेकेदार पर लेबर एक्ट के कानूनों का उल्लंघन करने के आरोप लगाए।

जानकारी के मुताबिक मृतक के परिजनों के बताया कि अजीत ने बीती शाम घर पर फोन कर 15 मिनट में घर पहुंचने की बात कही थी। लेकिन जब घंटों बीत जाने के बाद भी वह नहीं पहुंचा तो मृतक की पत्नी ने उसे फोन किया जो पुलिस ने उठाया। पुलिस ने फोन उठाने के बाद यह सूचना दी कि अजीत का एक्सीडेंट हो गया है और उसकी मौत हो चुकी है। बता दें कि घटना की सूचना मिलने के बाद परिजनों के पैरों के तले से जमीन खिसक गई। वहीं कंपनी के बाहर शव रखे जाने की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी ठेकेदार के खिलाफ उचित कानूनी कार्यवाही करने का आश्वासन मिलने के बाद परिजन शांत हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here