अंबाला (अंकुर कपूर): अंबाला-चंडीगढ़ पंचकूला बॉर्डर पर इन दिनों सरपंचों का प्रदर्शन जारी है, जिस दौरान सरपंचों पर लाठीचार्ज भी किया गया था। जिसको लेकर अब विपक्ष ने भी सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को अंबाला में भी आम आदमी पार्टी के द्वारा सरकार का पुतला फूंकते हुए प्रदर्शन किया गया। वहीं मीडिया से बात करते हुए चौधरी निर्मल सिंह ने बताया कि अंबाला छावनी दोनों जगह अलग-अलग प्रदर्शन किया जा रहा है। जनता के द्वारा चुने गए नुमाइंदे को उनका हक नहीं दिया जा रहा।
सरपंचों को अपना हक लेने के लिए प्रदर्शन करना पड़ रहा। हम इसकी निंदा करते हैं। वही बढ़ती हुई महंगाई पर भी सरकार के खिलाफ जमकर बरसे। इंद्री में भी आप पार्टी कार्यकर्ताओं ने सरपंचों पर चंडीगढ़ में नहीं लाठीचार्ज के विरोध में देवेंदर बबली और मुख्यमंत्री का पुतला फूंककर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। बाढडा बीडीपीओ कार्यालय में आप पार्टी ने BJP JJP का पुतला दहन किया। आप पार्टी हल्का अध्यक्ष राकेश चांदवास के नेतृत्व में पुतला जलाया। आप कार्यकर्ताओं ने अनाज मंडी से BDPO कार्यालय तक रोष प्रदर्शन किया। आप पार्टी के पदाधिकारियों ने कहा कि वे पुरी तरह से सरपंचों के साथ हैं।







