Home election चुनावी ड्यूटी के दौरान शिक्षा विभाग के कर्मचारी की हुई मौ*त..गांव...

चुनावी ड्यूटी के दौरान शिक्षा विभाग के कर्मचारी की हुई मौ*त..गांव सेरसा में लगी थी ड्यूटी

118
0
सोनीपत : चन्द्रिका ( TSN) हरियाणा में आज लोकसभा चुनावों के लिए मतदान हो रहा है और आज मतदान के दौरान सोनीपत से एक दुखद खबर सामने आई.  चुनावी ड्यूटी पर सोनीपत शिक्षा विभाग में तैनात बीरेंद्र नाम के कर्मचारी की ह्रदय गति रुकने से मौ*त हो गई है, मृतक बिरेंद्र गांव पुग्थला के सरकारी स्कूल में क्लर्क के पद पर तैनात था और कल अपनी टीम के साथ गांव सेरसा के लिए मतदान पार्टी के साथ निकाला था ले,किन बस में ही उसे दिल का दौरा पड़ा था, पुलिस के बिरेंद्र के श*व को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
 मिली जानकारी के अनुसार सोनीपत शिक्षा विभाग में तैनात क्लर्क बीरेंद्र निवासी गांव गंगाना की राई विधानसभा के गांव सेरसा में चुनाव करवाने के लिए ड्यूटी लगी थी और वह कल अपनी पोलिंग पार्टी के साथ जब गांव सेरसा पहुंचा, तो उसकी तबीयत बिगड़ गई. जब उसके साथी  उसे एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे तो उसने ईलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जैसे ही इसकी सूचना पुलिस व जिला प्रशासन को दी गई तो पुलिस ने श*व को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजवाया और आज उसके श*व का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया, परिजनों का कहना है कि बीरेंद्र को पहले कोई बीमारी नहीं थी। ड्यूटी के दौरान उसकी तबीयत बिगड़ी थी । इस मामले की जानकारी देते हुए एआरओ व जिला रेवेन्यू अधिकारी हरिओम अत्री ने बताया कि शिक्षा विभाग में तैनात क्लर्क बीरेंद्र जिसकी ह्रदय गति रुकने के चलते मौ*त हो गई है, उसकी चुनावी ड्यूटी गांव सेरसा में लगी हुई थी और उसके परिवार से बातचीत की गई है , और उसके शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here