कुरुक्षेत्र : चन्द्रिका ( TSN)-मिर्जापुर गांव की कर्ण कॉलोनी की बुजुर्ग महिला ने बूथ में बैठे कर्मचारी पर जबरदस्ती वोट डलवाने का आरोप लगाया हैं. महिला नारायणी देवी की उम्र करीब 85 साल की हैं.उन्होंने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि उनकी वोट बूथ-157 पर थी । वह झाड़ू के निशान पर वोट डालने आई थी।
85 वर्षीय नारायणी देवी ने आरोप लगाया कि जैसे ही वह वोट डालने लगी तो बूथ में बैठे व्यक्ति ने आकर कमल के निशान का बटन दबा दिया। उन्होंने विरोध किया तो व्यक्ति समझाने लगा। वहीं जब इसके बारे में प्रेजेंटिंग ऑफिसर से बात की तो उन्होंने बताया कि यह आरोप गलत है। बुजुर्ग महिला अकेली ही मतदान करने आईं थी। प्रेजेंटिंग ऑफिसर ने बताया कि मतदान सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हो रहा है.अगर ऐसी कोई वारदात होती तो कमरे में भी नजर आएगी. उनके ऊपर जो आरोप लगाया जा रहा है वह निराधार है.







