Home Ambala यात्रियों को राहत: 3 दिन बाद वंदे भारत सहित 5 ट्रेनें पटरी...

यात्रियों को राहत: 3 दिन बाद वंदे भारत सहित 5 ट्रेनें पटरी पर लौटीं, चंडीगढ़-अंबाला रेल रूट खुला

187
0

चंडीगढ़ (एकता): बारिश के बाद बंद हुए रेल मार्ग खुल गए हैं। बता दें कि चंडीगढ़-अंबाला रेल रूट करीब 3 दिन बाद खुला। मीडिया सूत्रों के अनुसार 3 दिन बाद वंदे भारत सहित 5 ट्रेनें पटरी पर लौट आई हैं। जानकारी के मुताबिक इनमें से कई ट्रेनें रद्द भी हुई है।

चंडीगढ़ से बुधवार को वंदे भारत एक्सप्रेस, शताब्दी, चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस का संचालन किया गया। जिससे कई लोगों के चेहरों पर भी खुशी झलकी। बताया जा रहा है कि अभी भी कुछ ट्रेनें नहीं चल पाई हैं। गुरुवार सुबह 10 बजे के बाद फैसला लिया जाएगा। जो यात्री इन ट्रेनों से सफर कर रहे हैं उनके लिए राहत की खबर है।वहीं दूसरी तरफ जिन लोगों ने ट्रेनों की ऑनलाइन बुकिंग की है, उनका पैसा वापस हो जाएगा। गुरुवार को कई ट्रेनें नहीं चल सकती।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here