पलवल : चन्द्रिका ( TSN)-पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि वह इन गीदड़ भभकियों से नहीं डरने वाले है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चाहे जितनी जांच कर ले उन्हें कोई डर नहीं है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि भूपेंद्र हुड्डा ने पुत्र मोह में कांग्रेस का बंटाधार कर दिया चाहे वो अपने समधी करन दलाल की टिकट कटवाना हो या फिर किरण, कप्तान अजय सिंह यादव या फिर बिरेंद्र सिंह और अन्य की टिकट कटवाना सब पुत्र मोह को वजह से हुआ है। दुष्यंत चौटाला रसूलपुर रोड स्थित जेजेपी के जिला प्रवक्ता प्रवीण डूडी के निवास पर पहुंचे थे।
भूपेंद्र हुड्डा ने पुत्र मोह में किया कांग्रेस का बंटाधार
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जब वह सरकार में थे तो उन्होंने हरियाणा के रेवेन्यू को बढ़ाने का काम किया। वहीं उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सैनी के उस बयान पर पलटवार किया,जिसमें नायब सैनी ने कहा था कि अगर कोई दुष्यंत चौटाला के खिलाफ शिकायत करता है तो उसकी जांच कराई जाएगी। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि वह इन गीदड़ भभकियों से नहीं डरते। इससे पहले भी सरकार 4 साल में छह बार जांच कर चुकी है। उन्होंने कहा कि आज के दिन जेजेपी पार्टी हरियाणा में हिसार, सोनीपत, महेंद्रगढ़ भिवानी, करनाल लोकसभा सीट जीत रही है। अभय सिंह चौटाला पर ह*मला बोलते हुए उन्होंने कहा कि हम सभी सीट पर चुनाव और उपचुनाव लड़ रहे हैं, लेकिन इनेलो की ना तो सभी सीट पर उम्मीदवार हैं और फरीदाबाद में कोई उनके उम्मीदवार का नाम तक लेने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि भूपेंद्र हुड्डा ने पुत्र मोह में आकर कांग्रेस का बंटाधार कर दिया. प्रधानमंत्री की रोहतक में रैली न होना और कांग्रेस द्वारा करनाल में कमजोर प्रत्याशी उतारना हुड्डा और बीजेपी दोनों की मिलीभगत को दर्शाता है ।उन्होंने कहा की श*राब घोटाले में मोदी ने सारी आम आदमी पार्टी जेल में डाल दी। जो लोग इन्वॉल्व नहीं थे उन्हें भी जेल में डाल दिया इतना ही नहीं पूरी पार्टी आरोपी बना दी जो उचित नहीं है।







