Home Ambala गुरुग्राम में G-20 सम्मेलन में CM मनोहर खट्टर ने की शिरकत, विदेशी...

गुरुग्राम में G-20 सम्मेलन में CM मनोहर खट्टर ने की शिरकत, विदेशी मेहमान हरियाणवी संस्कृति से हुए रु-ब-रु

206
0

गुरुग्राम (एकता): हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर गुरुग्राम पहुंचे। बता दें कि गुरुग्राम के हयात रिजेंसी होटल में NFTs, AI और Metaverse के युग में अपराध और सुरक्षा’ पर गुरुग्राम में हुई G-20 सम्मेलन की बैठक में आए हुए प्रतिनिधियों के सम्मान में हरियाणा सरकार द्वारा दिए गए रात्रिभोज में ‘हरियाणवी संस्कृति एवं व्यंजनों’ के कारण हमारी माटी की सोंधी खुशबू से सभी परिचित हुए।

जानकारी के मुताबिक इस सम्मेलन में विदेशी डेलीगेट्स को हरियाणवी संस्कृति से रू-ब-रू कराया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में हुए पुलिस सुधार, पंचकूला में साइबर फोरेंसिक लैब की स्थापना, साइबर हेल्प लाइन 1930, 318 साइबर हेल्प डेस्क, 29 साइबर पुलिस स्टेशन जैसे विषयों पर आधारित के स्टॉल का अवलोकन कर कर्मचारियों से जानकारी ली।

इस मौके पर उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, सहकारिता मंत्री डॉ बनवारी लाल, विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली, सांसद रमेश कौशिक, सांसद सुनीता दुग्गल, राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा, पटौदी के विधायक सत्यप्रकाश जरावता भी साथ मौजूद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here