रोहतक : चन्द्रिका ( TSN)- हरियाणा में चुनाव प्रचार में 48 घंटे से भी कम समय रह गया है ऐसे में कांग्रेस और बीजेपी के बड़े नेताओं ने हरियाणा में डेरा डाल दिया है और आज ताबड़तोड़ प्रचार किया जा रहा है। जहां राहुल गांधी चरखी दादरी,पंचकूला और सोनीपत में बड़ी रैलियां कर रहे है, तो वही बीजेपी फरीदाबाद से लेकर कोसली व अन्य जगहों पर प्रचार कर रही है। इस कड़ी में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हरियाणा में 10 की 10 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस की जीत का दावा किया.
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि भारी जन समर्थन कांग्रेस के साथ है. वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे को बड़ा नेता बताया है। उदय भान ने कहा है की प्रदेश में कांग्रेस 10 की 10 लोकसभा सीटों पर विजई होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के बड़े नेता हरियाणा में आज प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने प्रियंका गांधी, राहुल गांधी और मल्लिका अर्जुन खरगे को कांग्रेस का बड़ा नेता बताया है, तो वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस क्लीन स्वीप कर रही है और भारी जन समर्थन लोगों का कांग्रेस को मिल रहा है ओर लोग भाजपा से ऊब चुके हैं,इसलिए इस बार लोगों ने मन बनाया कि कांग्रेस की ही जीत होगी।







