झज्जर: हरियाणा के झज्जर में एक नाबालिग छात्र के साथ यौन शोषण का मामला सामने आया है। झज्जर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और जुवेनाइल एक्ट के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। बता दें कि मामला सहवाग इंटरनेशनल स्कूल के हॉस्टल का है। यहां करीब 8 साल के छात्र के साथ घिनौनी वारदात हुई है।
जानकारी के मुताबिक पुलिस ने छात्र का मेडिकल टेस्ट कराकर बयान दर्ज कराए हैं। इस मामले में पुलिस अधीक्षक वसीम अकरम ने बताया कि स्कूल के हॉस्टल में इस बच्चे के साथ यौन शोषण की घटना हुई है और उसके पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। आरोपी की जांच शुरू कर दी गई है।







