करनाल : चन्द्रिका ( TSN)- मतदान को दो दिन शेष है, ऐसे में बीजेपी ने अपने चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत को झोंकते हुए करनाल बीजेपी लोकसभा प्रत्याशी मनोहर लाल और विधानसभा उपचुनाव के प्रत्याशी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शहर में धुँआदार रोड शो किया । ये रोड शो करनाल शहर के अलग-अलग इलाको और पुराने शहर से होते हुए रामलीला मैदान में जाकर संम्पन हुआ ।
भाजपा का रोड शो काछवा रोड से शुरू होकर प्रेम नगर, गांधीनगर, कैथल रोड, हांसी रोड, सदर बाजार, करण गेट, सब्जी मंडी, कुंजपुरा रोड से होता हुआ रामलीला मैदान में पहुंचा । इस रोड शो के दौरान जहां शुरुआत में बीजेपी के दोनों प्रत्याशीयो ने एक साथ चुनाव रथ में सवार होकर लोगों के बीच पहुंचकर वोट की अपील की। नायब सिंह सैनी ने रथ में आगे की कमान संभाली और मनोहर लाल अपने दूसरे कार्यक्रम के लिए रवाना हुए। मुख्यमंत्री सैनी उनकी धर्मपत्नी सुमन सैनी और बीजेपी के वरिष्ठ नेता जगमोहन आनंद और कई भाजपा नेताओं के साथ उन्होंने शहर के अलग-अलग इलाकों में रोड शो करते हुए जनता से वोट की अपील की ।
मुख्यमंत्री ने विपक्ष को लिया लपेटे में
मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि करनाल की जनता का जो प्यार आज मिला वह उसे कभी नहीं भूल सकते। मुख्यमंत्री सैनी ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा की वह एक झूठ की दुकान है,झूठ पे झूठ बोलती है। कोई पानी नहीं रोका गया है। पानी का जो बटवारा हुआ है वह चल रहा है। यह लोग लोगों को भड़काने का काम करते हैं। राहुल गांधी के हरियाणा के दौरे पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस गुटबाजी की दुकान है।इनकी दुकान खाली हो रही है, कांग्रेस पार्टी का ढांचा खड़ा है और पता नहीं यह ढांचा कब गिर जाए। सिर्फ भारतीय जनता पार्टी के हाथ में देश सुरक्षित है। कांग्रेस और घमंडियां गठबंधन तो भ्रष्टाचार के साथ है, साथ ही मुख्यमंत्री सैनी ने कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हरियाणा में हुई रैलियों को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा की जनता सिर्फ भाजपा के साथ है।







