Home politics आप प्रदेश अध्यक्ष का आरोप.. नशा बेचने वालों को मिल रहा राजनीतिक...

आप प्रदेश अध्यक्ष का आरोप.. नशा बेचने वालों को मिल रहा राजनीतिक संरक्षण

139
0
हरियाणा : चन्द्रिका ( TSN) – प्रदेश में बढ़ रहे नशे के  बढ़ते चलन को लेकर हरियाणा सरकार पर  आम आदमी पार्टी ने निशाना साधा है । हरियाणा में युवा नशे की चपेट में आ रहे हैं । आम आदमी पार्टी का आरोप है कि नशा बेचने वालों को राजनीतिक  संरक्षण मिल रहा है ।
हरियाणा आम आदमी पार्टी के  प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने हरियाणा सरकार को इस मुद्दे पर घेरा है । उन्होंने कहा कि हरियाणा में नशा खुलेआम बिक रहा है और प्रदेश सरकार इस पर कोई भी लगाम नहीं लगा रही है । उन्होंने बताया कि सिरसा में आम आदमी पार्टी के  जिला पार्षद के जेठ पलाराम की नशे का विरोध करने पर हत्या कर दी गई, जो बेहद दुःखद है ।वहीं  हत्यारे,  परिवार को भी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं ।सुशील गुप्ता ने आरोप लगाया कि  राजनीतिक संरक्षण और पुलिस की मिलीभगत के चलते नशा बेचने वालों के हौसले बुलंद हैं । उन्होंने पूछा है कि मनोहर लाल खट्टर सरकार नशे के विरुद्ध कब कार्रवाई करेगी? आम आदमी पार्टी ने मांग की है कि पुलिस प्रशासन अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here