Home Haryana ड्रग्स मुक्त हरियाणा का संदेश लेकर निकाली जाएगी साइक्लोथॉन.. डीसी ने दिए...

ड्रग्स मुक्त हरियाणा का संदेश लेकर निकाली जाएगी साइक्लोथॉन.. डीसी ने दिए ये निर्देश

109
0
पलवल, 2 अप्रैल-उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा कि हरियाणा उदय कार्यक्रम के तहत ड्रग्स मुक्त हरियाणा का संदेश लेकर साइक्लोथॉन-2.0 निकाली जा रही है। यह साइक्लोथॉन पलवल जिला में 9 अप्रैल को पहुंचेगी और 10 अप्रैल को फरीदाबाद जिला के लिए रवाना होगी। साइक्लोथॉन में जिला से अधिक से अधिक भागीदारी हो, इसके लिए हरियाणा उदय पोर्टल पर उपलब्ध लिंक पर जाकर अपना पंजीकरण करें। उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बुधवार को जिला सचिवालय स्थित सभागार में साइक्लोथॉन-2.0 के जिला में आगमन को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर बीजेपी जिलाध्यक्ष विपिन बैंसला, एडीसी अखिल पिलानी, एसडीएम ज्योति, एसडीएम बलिना, एसडीएम गुरमित, डीएमसी मनीषा शर्मा, सीईओ जिला परिषद जितेंद्र कुमार व नगराधीश अप्रतिम सिंह सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
युवाओं व महिलाओं की भागीदारी होना भी अधिकारी सुनिश्चित करें
 उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि इस साइक्लोथॉन का जिला में भव्य रूप से स्वागत किया जाएगा। इसमें जिला से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जाए, इसको लेकर भारी संख्या में आमजन को जोड़ने के लिए उनका पंजीकरण कराया जाए। इसमें अधिक से अधिक युवाओं व महिलाओं की भागीदारी होना भी अधिकारी सुनिश्चित करें। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों से भी बच्चों की भागीदारी करवाने के लिए उनके पंजीकरण कराया जाएं। इसके साथ-साथ कॉलेज सहित अन्य शिक्षण संस्थानों से भी युवाओं को जोड़ा जाए। उन्होंने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को भी साइक्लोथॉन में भाग लेने के लिए पंजीकरण करवाने के निर्देश दिए। उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि साइक्लोथॉन का उद्देश्य नशा मुक्त हरियाणा का संदेश घर-घर पहुंचाना है। इसके लिए युवाओं, खिलाड़ियों, सामाजिक संस्थाओं, ग्राम पंचायतों व सामाजिक संगठनों को इसमें शामिल किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here