Home election लोकसभा चुनाव…जिला उपायुक्त ने पुलिस कमिश्नर के साथ मिलकर शहर में ...

लोकसभा चुनाव…जिला उपायुक्त ने पुलिस कमिश्नर के साथ मिलकर शहर में निकाला फ्लैग मार्च

99
0
फरीदाबाद : चन्द्रिका ( TSN)-लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिला उपायुक्त ने पुलिस कमिश्नर के साथ मिलकर शहर में फ्लैग मार्च निकाला । इस दौरान शहर के अलग-अलग इलाकों में पुलिस की गाड़ियां सायरन बजाती हुई घूमी और अलग अलग इलाकों में जाकर सेंसिटिव और हाइपरसेंसेटिव बूथों का जायजा लिया । इस दौरान दोनों अधिकारियों ने कहा कि चुनाव को लेकर तमाम तैयारियां पूरी हो चुकी हैं । अब फरीदाबाद लोकसभा की जनता को ज्यादा से ज्यादा मतदान के लिए आगे आना चाहिए । जिला उपायुक्त ने लोगों से अपील की कि क्योंकि गर्मी का समय है इसलिए कोशिश करें कि सुबह 7 बजते ही बूथ पर पहुंचे और मतदान करे ।
चुनाव को लेकर तमाम तैयारियां पूरी
 जिला उपायुक्त ने इस मौके पर कहा के चुनाव को लेकर तमाम तैयारियां पूरी हो चुकी है और पोलिंग पार्टी से लेकर तमाम अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। जिला प्रशासन की कोशिश यह है कि इस बार फरीदाबाद लोकसभा में मतदान का प्रतिशत बढ़े और इसके लिए तमाम तरीके के इंतजाम किए जा रहे हैं । लोगों को अलग-अलग माध्यमों से जागरूक किया जा रहा है । उन्होंने बताया कि  गर्मी का मौसम है इसलिए इस तरह के इंतजाम किए गए हैं कि वोटिंग सेंटर पर वोट डालने पहुंचे लोगों को ज्यादा गर्मी का अनुभव न करना पड़े । उन्होंने लोगों से अपील की है कि गर्मी के मौसम को देखते हुए सुबह सवेरे ही अपना वोट कास्ट कर दें,जिससे के बाद में गर्मी का सामना न करना पड़े ।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किए गए इंतजाम 
इस मौके पर पुलिस कमिश्नर ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तमाम इंतजाम कर लिए गए हैं । उन्हें एक्स्ट्रा फोर्स भी मिल चुकी है इसलिए फरीदाबाद लोकसभा के लोग निश्चित होकर वोट कर सकते हैं । सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किसी भी तरह की दिक्कत का उन्हें सामना नहीं करना पड़ेगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here