Home Haryana शाहाबाद मारकंडा पुल के पास बुजुर्ग दुकानदार से लूटपाट..दो युवती सहित तीन...

शाहाबाद मारकंडा पुल के पास बुजुर्ग दुकानदार से लूटपाट..दो युवती सहित तीन आरोपी फरार

321
0
कुरुक्षेत्र, 15 मार्च-शाहाबाद मारकंडा पुल के पास एक बुजुर्ग दुकानदार से लूटपाट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। घटना को दो युवतियों सहित तीन लोगों ने मिलकर अंजाम दिया। आरोपियों ने पहले बुजुर्ग से लिफ्ट ली और फिर चलती कार में ही उनका गला दबाकर 9,000 रुपये नकद, मोबाइल और दुकान की चाबी छीन ली।
ये हैं पूरा मामला
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुजुर्ग दुकानदार अपनी कार में रात करीब 9 बजे अपने घर जा रहे थे। नौगजा पीर के पास रास्ते में दो युवतियों और एक युवक ने लिफ्ट मांगी। इंसानियत दिखाते हुए बुजुर्ग ने उन्हें कार में बैठा लिया। थोड़ी दूर जाने के बाद युवक कार के आगे वाली सीट पर आकर बैठ गया। अचानक ही उसने बुजुर्ग का गला दबाना शुरू कर दिया, जबकि दोनों युवतियों ने उनकी जेब से नकदी और अन्य सामान निकाल लिया।
लूटपाट के बाद आरोपी बुजुर्ग को सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए। पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को  दी।
पुलिस जांच में जुटी
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान हो सके। इस वारदात के बाद स्थानीय लोगों में डर का माहौल है। पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने और अनजान व्यक्तियों को लिफ्ट न देने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here