Home Haryana राष्ट्रीय लोकदल के मुखिया बोले इंडिया गठबंधन में कोई किसी की नहीं...

राष्ट्रीय लोकदल के मुखिया बोले इंडिया गठबंधन में कोई किसी की नहीं सुनता.. इसलिए बनना पड़ा एनडीए का हिस्सा

119
0
पलवल : चन्द्रिका ( TSN)-राष्ट्रीय लोकदल के मुखिया एवम राज्यसभा सांसद जयंत चौधरी ने गांव अलावलपुर में जनसभा को संबोधित कर भाजपा प्रत्याशी कृष्ण पाल गुर्जर के लिए वोट मांगे। जयंत चौधरी ने कहा कि आज देश में दो दल चुनाव लड़ रहे है, एक एनडीए और दूसरा इंडिया गठबंधन. इंडिया गठबंधन की पार्टियों में खिचड़ी पक रही है, क्योंकि मैं तो उसमें अंदर रहा हूं, हमने भी कोशिश की कि कुछ बनें, लेकिन देखा की वहां नेताओं में कोई मेल नहीं, संबंध नहीं। जिसके चलते मुझे उनसे अलग होना पड़ा और एनडीए का हिस्सा बनना पड़ा।
जयंत चौधरी ने कहा की एनडीए किसान हितैषी पार्टी है, क्योंकि भाजपा ने किसानों का मान बढ़ाने के लिए किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह को भारत रतन देकर सम्मानित किया। जयंत चौधरी ने कहा कि हमारी पार्टी किसान और मजदूर की पार्टी है जो अपनी मांगों को लेकर सडक़ों पर भी बैठी, लेकिन अब समय आ गया है कि अपनी राजनीतिक ताकत को मजबूत करके सरकारों को मजबूर किया जाए, ताकि किसानों को उनके मसौदे में सबसे आगे रखा जा सके। जयंत चौधरी ने कहा कि बंगाल में एक कांग्रेस के नेता ने कहा है कि यदि कांग्रेस को वोट नहीं देनी तो टीएमसी को मत देना चाहे भाजपा को दे देना। वहीं, टीएमसी की नेता कहती है हम इंडिया गठबंधन को बाहर से समर्थन करेंगे, लेकिन दूसरे दिन कहती है, नहीं हम तो इंडिया गठबंधन के ही हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि जब उनसे पूछा जाता है कि प्रधानमंत्री कौन होगा तो कुछ बोलने से बचने लगते है, क्योंकि इंडिया गठबंधन में सभी प्रधानमंत्री है, कोई किसी की सुनता ही नहीं। जयंत चौधरी ने कहा कि आज मोदी सरकार में दुनिया के निवेशक भारत में बिजनेस के लिए देख रहे है। हमें छोटे  उद्योगों  को बढ़ावा देना है ताकि ज्यादा से ज्याद लोगों को रोजगार मिल सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here