Home Haryana हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल का कमाल, 20 रु में दिल्ली से हिसार...

हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल का कमाल, 20 रु में दिल्ली से हिसार तक दौड़ने वाली बनाई ई-साइकिल

190
0

चरखी दादरी (एकता): कहते हैं कि जीवन में कुछ बड़ा काम करने के लिए संघर्ष करना पड़ता है और संघर्ष करने के लिए हौसले का होना जरूरी है। ऐसा ही कुछ हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल के पद पर तैनात संदीप धनखड़ ने कर दिखाया। मीडिया सूत्रों के अनुसार कांस्टेबल ने एक ऐसी इलेक्ट्रिक साइकिल बनाई जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे। ये साइकिल को आम नहीं है। इसकी कीमत भी कई गुना ज्यादा है।

बता दें कि यह साइकिल 20 रु में दिल्ली से हिसार तक दौड़ेगी। यह कम खर्च पर 150 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है। खास बात यह है कि साइकिल महज 3 घंटे के अंदर चार्ज हो जाती है। ई-साइकिल को रिक्शा के टायर, रिम, चेन और लोहे से तैयार किया गया है। बताया जा रहा है कि इसे तैयार करने में कुछ खास खर्चा नहीं आया। बस 5 हजार रुपए में ही साइकिल तैयार की गई।

झज्जर जिले के गांव सेहलंगा के रहने वाले कांस्टेबल संदीप धनखड़ ने 2012 में मैकेनिकल ट्रेड से आईटीआई में डिप्लोमा किया था। उसके बाद वह हरियाणा पुलिस में बतौर कांस्टेबल पद पर तैनात हो गए। संदीप शुरू से ही कुछ अलग करना चाहता था। उसने घर में ही गैराज बनाया हुआ है। संदीप पांच साल पहले पैराग्लाइडर भी बना चुकें हैं। ये पैराग्लाइडर पेट्रोल से चलता है। यह 30 मिनट तक उड़ सकता है। उन्होंने अपनी तकनीक से कबाड़ से इलेक्ट्रिक बाइक भी बनाई। जो लगभग तीन घंटों में चार्ज होने के बाद 40 से 50 किलोमीटर चलती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here