Home Faridabad फरीदाबाद के सूरजकुंड मेले में लोगों को लुभा रहा जेल में...

फरीदाबाद के सूरजकुंड मेले में लोगों को लुभा रहा जेल में बंद कैदियों का बनाया गया सामान

147
0
फरीदाबाद,14 फरवरी –फरीदाबाद में चल रहे 38वें सूरजकुंड मेले में हरियाणा की 20 जेलों में बंद कैदियों के द्वारा बनाएं गए सामान को मेले में स्टाल लगाकर प्रदर्शन किया जा रहा है.फरीदाबाद नीमका जेल के सुप्रिडेन्ट नवीन छिल्लर ने बताया की हमारे स्टाल पर 50 रूपए से लेकर डेढ़ लाख रूपए तक का सामान है जो बेचने के लिए यहाँ प्रदर्शनी में रखा गया है।कैदियों द्वारा अलग अलग बनाए गए सामान में घर में इस्तेमाल होने वाला सभी प्रकार का सामान है.
बता दे कि सरकार द्वारा रॉ मटेरियल उपलब्ध कराया जाता है, जिस कैदी को जिस काम में रुचि होती है उसको उसी काम में लगाया जाता है. जिससे उनकी प्रतिभा में निखार आता है. इससे जेल से बाहर जाने के बाद भी वो अपने परिवार का भरण पोषण कर सकें। सरकार ने अबकी बार बिकने वाले सामान से होने वाली आमदनी से 30 प्रतिशत हिस्सा उन कैदियों के खाते में जमा करा दिए जायेंगे. जिससे उनके परिवार को भी सहारा लगेगा, हरियाणा की जेल अब रेहबितशन ( सुधार गृह) सेण्टर के तौर पर भी काम कर रही है. जिससे जेल में आने वाले सभी कैदियों को अपनी जिंदगी बाहर जाने के बाद जीने में आसानी होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here