Home Haryana मुख्यमंत्री नायब सैनी ने नूह हा*दसे पर जताया शोक.. जांच के...

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने नूह हा*दसे पर जताया शोक.. जांच के दिए आदेश

131
0
करनाल : चन्द्रिका ( TSN)-नूंह में हुए हा*दसे पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शोक जताते हुए मृ*तकों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। आज करनाल में मीडिया से बातचीत में नायब सिंह सैनी ने कहा कि उन्हें इस घटना की जानकारी मिली है और हा*दसे की जांच के आदेश दे दिए हैं। जांच के बाद ही पता चलेगा कि इसके पीछे क्या कारण रहे। गौरतलब कि इस हा*दसे में 10 श्रद्धालुओं की मौ*त हो गई है जबकि काफी लोग घायल भी बताए जा रहे हैं।
जेजेपी के विधायकों द्वारा भाजपा के प्रचार पर कहा ये
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज करनाल की रेडी-फड़ी वालों ने भाजपा को समर्थन देने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि  केंद्र की नीतियों का परिणाम है कि नरेंद्र मोदी ने इस देश को आगे बढाने का काम बड़ी मजबूती से किया है। जेजेपी के दो विधायकों द्वारा भाजपा के समर्थन में प्रचार करने के सवाल पर नायब सैनी ने कहा कि आज जेजेपी ही नही कांग्रेस के भी अनेक नेता, कार्यकर्ता और विधायक  पीएम मोदी  की नीतियों से प्रभावित हैं।  अब वह पार्टी से ऊपर उठकर नरेंद्र मोदी  की नीतियों से प्रभावित होकर उनके प्रचार में लगे हुए है।  एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि भूपेंद्र  हुड्डा   सुबह झूठ बोलना शुरू करते हैं और शाम को जब तक सोने नहीं जाते तब तक झूठ बोलते रहते हैं। पिछली बार सबने देखा कि उनकी पार्टी 10 की 10 सीटें हार गई थी और अबकी बार भी 10 की 10 सीटें कमल के फूल पर जीतेंगे और उनकी पार्टी का सुपड़ा साफ हो जाएगा। नायब सैनी ने उम्मीद जताई कि इस बार लोग बड़ी संख्या में बाहर निकाल कर वोट करेंगे और देश व राष्ट्रवाद को सामने रखकर अपना मत डालेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here