Home Faridabad कृष्णपाल गुर्जर बोले…हमारे पास पीएम का चेहरा..मोदी के नाम पर मांग रहे...

कृष्णपाल गुर्जर बोले…हमारे पास पीएम का चेहरा..मोदी के नाम पर मांग रहे वोट

139
0
फरीदाबाद : चन्द्रिका ( TSN)- फरीदाबाद लोक सभा सीट से भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर आज पलवल के ऐतिहासिक पंचवटी मंदिर में पहुंचे । इस मौके पर कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि  इस चुनाव में भाजपा की जीत होगी, हमारे पास पीएम का चेहरा है जिसकी बदौलत तीसरी बार मोदी सरकार बनेगी। वहीं उन्होंने इंडिया गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्षियों के पास कोई चेहरा नहीं है जिसके नाम पर वह वोट मांग सके।
 भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि वो चुनाव से पहले हर बार मन्दिर में महंत का आशिर्वाद लेने आते हैं औऱ उन्हें आशिर्वाद का फल भी मिलता है। उन्होंने कहा कि भाजपा के अलावा कोई दल ऐसा नहीं है जो देश में सरकार बना सके। भाजपा सरकार ने न तो घोटाले होने दिए न ही आतंकवाद को बढ़ने दिया। आर्थिक तौर पर भी देश मजबूत हुआ है। जब उनसे पूछा गया कि कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र प्रताप से कैसा मुकाबला रहेगा तो उन्होंने कहा कि भाजपा के सामने कोई नहीं टिक पायेगा। किसी दल के पास पीएम मोदी के मुकाबले का चेहरा नहीं है। ये देश का चुनाव है। उन्होंने इंडिया गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि सब घोटालेबाज हैं या दागदार चेहरे हैं कुछ जेलों में बंद है या जमानत पर हैं हम मोदी के फेस पर वोट मांग रहे हैं औऱ उनके पास कोई किसी चेहरा नहीं है। वो दावे के साथ कह सकते हैं कि फिर से भाजपा सरकार बनेगी और फरीदाबाद लोकसभा सीट से उनकी जीत होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here