करनाल : चन्द्रिका ( TSN)- पूर्व मुख्यमंत्री एवं करनाल से भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी मनोहर लाल ने तीन निर्दलीयों के कांग्रेस को समर्थन पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि चुनावी माहौल में कौन कहां जाता है इससे कोई अंतर पढ़ने वाला नहीं है। बहुत से विधायक हमारे भी संपर्क में हैं इसलिए किसी को चिंता नहीं करनी चाहिए। भाजपा प्रत्याशी मनोहर लाल ने आज नीलोखेड़ी हलके के गांव जंझाडी से अपने रोड शो की शुरुआत की। यहां मीडिया से बातचीत में मनोहर लाल ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी को भगोड़ा मेने नहीं कहा बल्कि कोर्ट ने कहा है।
भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी मनोहर लाल ने पूछा कि आखिर पीओ क्या होता है। उन्होंने कहा कि हमने हर विधानसभा में ऐसे रोड शो रखे हैं। इससे पहले हमने असंध, इसराना और समालखा में रोड पूरे कर लिए हैं। हमें उम्मीद है कि करनाल लोकसभा की सीट जनता बड़े मार्जन के साथ जिताएगी।गांव शामगढ़ में जनता को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि उनकी सरकार में बिना पर्ची खर्ची के नौकरिया लगी हैं और बिना भेदभाव के सब जगह समान विकास कराया है। मनोहर लाल ने योग्यता के आधार पर नौकरी लगे गांव के युवाओं को अपनी ओर से शुभकामनाएं दी।







