Home Haryana नवीन जयहिंद 14 जनवरी को बेरोजगारों की बारात लेकर पहुंचेंगे भाजपा कार्यालय

नवीन जयहिंद 14 जनवरी को बेरोजगारों की बारात लेकर पहुंचेंगे भाजपा कार्यालय

164
0

रोहतक (अंकुर कपूर): नवीन जयहिंद ने जेल से बाहर आने के बाद एक बार फिर से नए आंदोलन की रूपरेखा तय कर दी है। इस बार रोहतक के भाजपा कार्यालय पर वह बेरोजगारों की बारात लेकर जाएंगे। उन्होंने तो यहां तक ऐलान कर दिया कि ऐसी बारात आज तक किसी ने नहीं देखी होगी। इस बारात को निकालने का समय 14 जनवरी मकर सक्रांति वाले दिन तय किया गया है।

नवीन जयहिंद ने कहा कि भाजपा के मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ यह कहते थे प्रदेश में भाजपा की सरकार बनवा दे तो वे युवाओं की शादियां करा देंगे, तो अब धनखड़ साहब तैयार रहें। क्योंकि भाजपा के प्रदेश कार्यालय पर 14 जनवरी को बेरोजगारों की बारात आ रही है। उन्होंने कहा कि इसे प्रदेश के मुद्दों की बारात कहा जा सकता है। इसमें युवाओं के साथ साथ बुजुर्ग और महिलाएं भी शामिल होंगी। उन्होंने तो यहां तक ऐलान कर दिया आज तक भारत के इतिहास में ऐसी बारात किसी ने भी नहीं देखी होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here