Home Haryana डॉ. सुशील गुप्ता की गुहला के गांवों में बैठक…सीवन खंड के 40...

डॉ. सुशील गुप्ता की गुहला के गांवों में बैठक…सीवन खंड के 40 सरपंचों ने दिया समर्थन

146
0
कैथल : चन्द्रिका ( TSN)- आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और कुरुक्षेत्र लोकसभा से ‘इंडिया’ गठबंधन के प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता ने मंगलवार को गुहला विधानसभा के गांवों में चुनावी यात्रा की। इस दौरान सीवन खंड के 40 सरपंचों ने आम आदमी पार्टी को समर्थन दिया और इंडिया गठबंधन को भारी बहुमत से जीताने का संकल्प लिया। इस दौरान जेजेपी विधायक ईश्वर सिंह के पुत्र रणधीर सिंह ने भी इंडिया गठबंधन को समर्थन दिया।
इस मौके पर हरियाणा डेयरी विभाग के पूर्व चेयरमैन रणधीर सिंह व सरपंच मनप्रीत सिंह, सरपंच अमरीक सिंह, सरपंच करनैल सिंह, सरपंच राजवीर, सरपंच साहब सिंह, सरपंच बिंदा सिंह, सरपंच परवीन, सरपंच सुखविंदर, सरपंच परमजीत, सरपंच बलविंदर, सरपंच गगनदीप, ब्लॉक सरपंच संगठन के प्रधान लखविंदर गुराया, पूर्व सरपंच अमरेंद्र सिंह खारा, पूर्व सरपंच दिनेश, पूर्व सरपंच राजू अंदली, सरपंच कुलबीर और सरपंच अमरीक सिंह तरावाली मौजूद रहे।
BJP ने ई-टेंडरिंग लागू कर सरपंचों के अधिकार छीनने का किया काम 
डॉ. सुशील गुप्ता कहा कि सीवन ब्लॉक के 26 वर्तमान और 14 पूर्व सरपंचों ने इंडिया गठबंधन को समर्थन दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि  तानाशाह सरकार ने लोकतंत्र को ख़त्म करने के लिए दो दो मुख्यमंत्रियों को गिरफ्तार कर लिया। देश की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी कांग्रेस के खाते सील कर दिए। उन्होंने कहा कि जब पंचायती राज एक्ट संसद में बना तो वो हरियाणा में भी लागू हुआ। जिसमें पंचायत को सभी अधिकार दिए गए थे और पंचायत का छोटी सरकार के रूप में निर्माण किया गया था। लेकिन इस बीजेपी सरकार ने उस छोटी सरकार के सभी अधिकार छीनने का काम किया, जो लोकतंत्र के लिए सही नहीं है। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने ई-टेंडरिंग लागू करके सरपंचों की पावर अधिकारियों के हाथ में दे दी। ये केवल तानाशाही ही नहीं गैर संवैधानिक भी है। जिनको जनता और गांव ने चुना और एक्ट के हिसाब से चुनेंगे तो फिर इनकी पावर कम करने का अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि वे सरपंचों की पावर को पूरी करने की लड़ाई लड़ेंगे और केंद्र व राज्य सरकार में इस मुद्दे को उठाएंगे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here