Home Haryana नायब सैनी बोले…कांग्रेस के 55 साल की तुलना में मोदी सरकार...

नायब सैनी बोले…कांग्रेस के 55 साल की तुलना में मोदी सरकार ने 10 साल में किया कई गुना अधिक काम

133
0
कुरुक्षेत्र : चन्द्रिका ( TSN)-अनाज मंडी लाडवा में भाजपा की संकल्प रैली में भारी जनसमूह पहुंचा। इस रैली में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मुख्य रूप से शिरकत की और उनके साथ हरियाणा के राज्य मंत्री सुभाष सुधा,भाजपा लोकसभा उम्मीदवार नवीन जिंदल,पूर्व विधायक डॉ पवन सैनी, गायक कन्हैया मित्तल सहित अन्य भाजपा के नेतागण मौजूद रहे।
 हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस के 55 साल बनाम भाजपा के 10 साल की तुलना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास के रिकॉर्ड कार्य हुए हैं। जो यह कह रहे हैं कि नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनें तो संविधान बदल देंगे, वे पहले ये बताएं कि जब राहुल गांधी ने बिल फाड़ा था, तब संविधान कहां था? भारतीय जनता पार्टी के लिए ये देश और संविधान सर्वोच्च है, इसलिए संविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर को सबसे अधिक सम्मान हमने दिया। कांग्रेस और घमंडिया गठबंधन देश नहीं, बल्कि अपने लिये चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि भारतीय जनता पार्टी विकसित भारत के निर्माण का लक्ष्य लेकर चल रही है। मुख्यमंत्री ने कुरुक्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी नवीन जिन्दल को भारी मतों से जिताने का आह्वान करते हुए कहा कि नायब और नवीन में कोई अंतर नहीं है। हम दोनों मिलकर कुरुक्षेत्र को खुशहाल बनाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here