हरियाणा : चन्द्रिका ( TSN)- हरियाणा में लोकसभा चुनावों के मतदान के लिए कुछ दिन ही बचे हैं। सभी दलों का प्रचार प्रसार जोरों पर है। इसी बीच हरियाणा के कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने अंबाला से भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया के साथ उनके समर्थन में जगाधरी विधानसभा के अंतर्गत जगाधरी शहर और दर्जनों गांवो में जन संपर्क करते हुए जनसभाओं को संबोधित किया। वही मीडिया से बात करते हुए कृषि मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षक भारतीय जनता पार्टी हैं ।देश के लोकतंत्र और संविधान को कांग्रेस से खतरा है भाजपा से नही।
कृषि मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र और संविधान में पूरा विश्वास रखती है।उन्होंने कहा कि भाजपा विकास के मुद्दों पर ही लोगों के बीच में जा रही है और विकास के मुद्दे पर ही हम चुनाव लड़ रहे है। पिछले 10 सालों में देश मजबूत और शक्तिशाली बना है और पूर्व की कांग्रेस सरकार से दस गुणा ज्यादा विकास हुआ है।पूरी दुनिया मे भारत की एक अलग पहचान बनी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनता एक बार फिर देश को और मजबूत बनाना चाहती है।







