सोनीपत,8 जनवरी– राजधानी में होने वाले विधानसभा चुनाव का भी बिगुल बज चुका है और राजनीतिक गलियारों में भी बयानों की बौछार शुरू हो चुकी है। दिल्ली के विधानसभा चुनाव के संग्राम में हरियाणा कैबिनेट मंत्रियों की भी एंट्री हुई है।हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी को त्रिलोकपुरी विधानसभा का प्रभारी बनाया गया है। कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने आम आदमी पार्टी पर जुबानी हमला बोला और कहा कि बहुमत से 8 फरवरी को बीजेपी पार्टी दिल्ली में सरकार बना रही है।आम आदमी पार्टी और कांग्रेस से आम जनता का मोह भंग हो चुका है।
दिल्ली के चुनावी संग्राम में हरियाणा कैबिनेट की एंट्री हो चुकी है.हरियाणा सरकार के मंत्रियों ने दिल्ली में चुनावी मोर्चा संभाल लिया है।हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी को त्रिलोकपुरी विधानसभा की जिम्मेवारी मिली हैं.सोनीपत पहुंचे कृष्ण बेदी ने आज फिर आम आदमी पार्टी पर जुबानी ह.मला बोला और दावा किया कि दिल्ली में 8 फरवरी को कमल का फूल खिलने जा रहा है।आम आदमी पार्टी के नेताओं पर जमकर जुबानी हमला बोलते हुए कृष्ण बेदी ने कहा कि दिल्ली की जनता को मुफ्तखोरी में बरगलाने का काम किया हैं ।शिक्षा, श.राब और चिकित्सा में घोटाले सामने आए तो आधी दिल्ली की कैबिनेट जेल में पहुंच गए थी।आम आदमी पार्टी और कांग्रेस से आम जनता का मन उठ गया है।आज बीजेपी के पास ही मजबूत नेतृत्व हैं।
5-6 दिन के अंदर 377 मंडलों का होगा गठन
वहीं किसान आंदोलन और किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के आमरण अनशन को लेकर कृष्ण बेदी ने कहा कि केंद्र सरकार के पास मुद्दा है.जल्द ही इस मुद्दे का हल निकाल लिया जाएगा।कल देर रात तक चली बैठक पर भी मंत्री ने कहा कि संगठन चुनाव को लेकर बैठक हुई थी.5-6 दिन के अंदर 377 मंडलों का गठन होगा।मंडलों के बाद जिलों का गठन और फिर प्रांत का गठन होगा।संगठन को लेकर कई मुद्दों पर अहम बातचीत हुई हैं।चर्चा को लेकर आज प्रदेश अध्यक्ष मुख्यमंत्री से बेठक करेंगे।मुख्यमंत्री के बाद केंद्रीय नेतृत्व मोहर लगाएगा।







