Home Haryana कांग्रेस प्रत्याशी राज बब्बर ने दाखिल किया गुड़गांव लोकसभा से नामांकन

कांग्रेस प्रत्याशी राज बब्बर ने दाखिल किया गुड़गांव लोकसभा से नामांकन

120
0
गुरुग्राम : चन्द्रिका ( TSN)- गुड़गांव लोकसभा सीट से  नामंकन भरने  के बाद कांग्रेस उम्मीदवार राज बब्बर ने जनसभा को सम्बोधित किया। राज बब्बर ने कहा कि वह ना तो बाहरी है और ना ही भारी है। वह तो लोगो के दिलो में जगह बनाने के लिए गुरुग्राम आए है। बीते 10 साल में गुरुग्राम का कोई विकास नही हुआ। अगर गुरुग्राम की समस्या का समाधान हो गया हो तो मुझे वोट मत देना,लेकिन अगर मिलेनियम सिटी में समस्याओ का अंबार हो तो मुझे वोट देना। गुड़गांव के सांसद ने बीते दस सालों में कोई विकास किया है तो वह बताए। एक भी मेट्रो का पिलर लगा हो, शहर में हॉस्पिटल बना हो ।
खाली कुर्सियां कर रही भीतरीघात को बयां
 राज बब्बर ने कहा कि वह आगरा से सांसद रहे है। सांसद रहने के दौरान मेने वहां कोई इमारत नही बनाई, लेकिन मेने लोगो के लिए विकास कराया है। वही जनसभा में खाली पड़ी कुर्सियां कांग्रेस की गुटबाजी को बयां करती नजर आई। कांग्रेस में किस कदर गुटबाजी है इसका नजारा  देखने को मिला। इंडी एलाइंस के बैनर तले हुई इस जनसभा में आप और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं व नेताओ की कमी साफ नजर आई। वही काँग्रेस के वरिष्ठ नेता एवम ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन अजय यादव की जनसभा से दूरी भी गुटबाजी को बयां करती नजर आई। ऐसे में देखना होगा कि कांग्रेस गुड़गांव लोकसभा सीट पर किस तरह से पार पाती है। या फिर जो लोगो की जुबान पर है कि कांग्रेस ने डम्मी कैंडिडेट गुड़गांव लोकसभा सीट से उतारा है वह सही साबित होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here