जींद: हरियाणा के जींद में एक पुलिस जवान द्वारा महिला से शर्मनाक हरकत करने का मामला सामने आया है। बता दें कि पुलिस के एक जवान ने महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर पहले उसके साथ रेप किया फिर उसकी अश्लील वीडियो बनाई।
पीड़िता का आरोप है कि पुलिस कर्मी ने अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल कर बार-बार रेप किया। जब उसने मना किया तो उसे पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी भी दी गई। बताया जा रहा है कि मामला 2016 का है। पीड़ित महिला ने थाने में जाकर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।







