Home Ambala नौकरी करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर, भारतीय...

नौकरी करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर, भारतीय वायुसेना में निकली भर्ती

218
0

अंबाला (एकता): नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। अब उन्हें कहीं भी नौकरी के लिए भटकने की जरूरत नहीं है। आज कल के समय में तो नौकरी छोड़ना जितना आसान है उतना मिलना भी मुश्किल है। मीडिया सूत्रों के अनुसार भारतीय वायुसेना अग्निपथ योजना के तहत भर्ती करने जा रही है। अगर कोई उम्मीदवार वायुसेना में नौकरी करने का इच्छुक है तो वह आवेदन कर सकता है। अगर आप आवेदन करना चाहते हैं तो आपको आधिकारिक वेबसाइट https://agnipathvayu.cdac.in पर जाकर फॉम भरना होगा।

आवेदन की तिथि 27 जुलाई से 17 अगस्त 2023 तक है। आप ऑनलाइन भी आवेदन कर सकते हैं। आपको आवेदन के लिए सिर्फ 250 रुपए फीस देनी होगी। भारतीय वायुसेना में भर्ती के लिए परीक्षा 13 अक्टूबर को होगी। आपको इस भर्ती में एक बात का ध्यान देना होगा कि अगर आप आवेदन कर रहे हैं तो उम्मीदवार की जन्म तिथि 27 जून 2003 और 27 दिसंबर 2006 के बीच होनी चाहिए। तभी ही आप आवेदन कर सकते हैं।

भर्ती के लिए उम्मीदवारों के मैथ, फिजिक्स व अंग्रेजी विषयों के साथ 12वीं में कम से कम 50 प्रतिशत अंक होने जरूरी हैं। उन्होंने इंजीनियरिंग में 3 साल का कोर्स पास किया हो। साथ ही 12वीं या सूचीबद्ध राज्य शिक्षा बोर्ड/काउंसिल से दो साल का वोकेशनल कोर्स भी किया होना चाहिए। अगर आपके अच्छे नंबर हैं तो आप इस भर्ती में आवेदन कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here