Home Haryana जेजेपी के राष्ट्रीय महासचिव हर्ष कुमार ने समर्थको के साथ दिया कांग्रेस...

जेजेपी के राष्ट्रीय महासचिव हर्ष कुमार ने समर्थको के साथ दिया कांग्रेस प्रत्याशी को समर्थन

164
0
पलवल : चन्द्रिका ( TSN)-जननायक जनता पार्टी को एक और बड़ा झटका लगा है. पलवल से पूर्व मंत्री और जेजेपी के राष्ट्रीय महासचिव हर्ष कुमार ने हजारों समर्थकों सहित जेजेपी को अलविदा कर दिया औऱ फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र प्रताप का समर्थन दिया। हालांकि हर्ष कुमार ने अभी कांग्रेस में जाने की घोषणा नहीं की है।
होड़ल में जजपा के महासचिव हर्ष कुमार ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा की जजपा में दिग्विजय और दुष्यंत चौटाला  की कार्यशैली  उन्हें पसंद नहीं उनसे हम जैसों का मेल नहीं खाता, इसलिए उन्होंने काफी समय पहले पार्टी की गतिविधियों से दूरी बना ली थी और अब जनभावनाओं के अनुरूप फैसला लेकर ही उन्होंने फ़रीदाबाद लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी का समर्थन किया है। उन्होंने कहा की कांग्रेस के वरिष्ठ व ईमानदार प्रत्याशी महेंद्र प्रताप को टिकट देकर कांग्रेस ने अच्छा फैसला लिया है। हर्ष कुमार ने भाजपा प्रत्याशी के दस लाख वोटों से चुनाव जीतने के दावे को लेकर कहा की चुनाव नतीजों के आने से उनका वहम निकल जाएगा और उनकी बुरी तरह हार होगी। उन्होंने कहा की हमने महेंद्र प्रताप की कार्यशैली को देखकर उन्हें बिना शर्त समर्थन दिया है। वहीं हर्ष कुमार के साथ जजपा के नूंह के जिला अध्यक्ष रहे और पार्टी से चुनाव लड़ चुके इकबाल जेलदार ने भी जेजेपी पर लोगों के काम न करने के आरोप लगाकर पार्टी को अलविदा कह दिया। इस मौके पर फरीदाबाद लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के बेटे विवेक प्रताप भी मौजूद रहे।वहीं पूर्व मंत्री हर्ष कुमार के समर्थन की घोषणा के बाद कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र प्रताप के बेटे विवेक प्रताप ने कहा की हर्ष कुमार से समर्थन मिलने से उन्हें बहुत बड़ी मजबूती मिली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here