अम्बाला : चन्द्रिका ( TSN)-पूर्व गृह मंत्री अनिल विज के गड़ अंबाला छावनी में भाजपा द्वारा विजय संकल्प रैली का आयोजन किया गया. जिसमे विशेष तौर पर मुख्यमंत्री हरियाणा, केंद्रीय मंत्री गेजेंदर शेखावत, कैबिनेट मंत्री असीम गोयल और कवरपाल गुज्जर ने शिरकत की। अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा की कांग्रेस की सरकार में पर्ची खर्ची चलती थी, लेकिन आज ऐसा कुछ नही है। वही पूर्व मंत्री विज ने भी अपने संबोधन के दौरान भाजपा सरकार को ही लपेटे में ले लिया और बोले की कुछ लोगो ने मुझे बीजेपी में बेगाना बनाया लेकिन बेगाना अपनों से भी ज्यादा काम कर देता है।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अंबाला कैंट में आज विजय संकल्प रैली हुई। सैनी ने कहा कि पिछले 10 सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने अनेक ऐसे कार्य किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत बनेगा। हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने मंच से अपनी पार्टी के नेताओं को निशाने पर लिया है। अंबाला कैंट के गांधी ग्राउंड में आयोजित विजय संकल्प रैली में अनिल विज ने कहा कि-माना कुछ लोगों ने मुझे मेरी पार्टी में ही बेगाना (पराया) बना दिया। हमला बोलते हुए विज ने कहा कि कई बार बेगाने अपनों से भी ज्यादा काम कर जाते हैं। पूर्व मंत्री के इस बयान के बाद मंच पर बैठे सीएम नायब सिंह सैनी, परिवहन मंत्री असीम गोयल, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया ही नहीं, अन्य नेता भी चौक गए।






