Home Haryana पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कर्मचारियों ने काले कपड़े पहनकर किया प्रदर्शन

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कर्मचारियों ने काले कपड़े पहनकर किया प्रदर्शन

97
0
कैथल 10 अगस्त : पुरानी पेंशन बहाली को लेकर आज कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाली संघर्ष समिति के बैनर तले प्रांतीय अध्यक्ष वीरेंद्र धारीवाल की अध्यक्षता में जिला लघु सचिवालय में इकट्ठा हुए और वहां से रोष मार्च करते हुए शहीद स्मारक तक गए पत्रकारो से बात करते हैं.उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन की बहाली की मांग काफी पुरानी है इसके लिए लगातार धरने प्रदर्शन हुए हैं और हमारे हमने पॉलिसी लाठियां और वाटर कैनन का भी सामना किया है ।
वीरेंद्र धारीवाल ने कहा कि  सरकार ने पुरानी पेंशन वाले के लिए कमेटी का गठन भी कर दिया परंतु उसके बावजूद भी पुरानी पेंशन को बाहर नहीं किया गया सरकार लगातार अनदेखी कर रही है जिससे कर्मचारियों में नाराजगी है रोष है, नई पेंशन नीति से कर्मचारियों की सामाजिक सुरक्षा पूरी तरह खतरे में है इसलिए पुरानी पेंशन वाले की मांग की जा रही है ताकि कर्मचारियों का बुढ़ापा सुरक्षित हो.उन्होंने बताया है कि 2006 से कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बंद करके बाजार आधारित नई पेंशन स्कीम का लागू किया है जिससे कर्मचारी बाजार के अधीन हो गया है और रिटायरमेंट पर मात्र 1200 से 1800 तक पेंशन मिल रही है। जिससे बुढापे में कर्मचारी को दर दर ठोकर खाने को मजबूर कर रहे है। आज पेंशन आक्रोश मार्च के माध्यम से सरकार को चेतावनी देते है कि यदि समय रहते पेंशन बहाल नही की तो अभी तो 13 अगस्त तक इस तरह के रोष मार्च हर जिलों में होते रहेंगे और 1 सितंबर को पंचकूला में मुख्यमंत्री आवास का घेराव होगा अगर तब भी हमारी मांग नहीं मानी गई तो आने वाले विधानसभा चुनाव में सरकार को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here