Home Haryana कुरूक्षेत्र लोकसभा की जनता को डॉ. सुशील गुप्ता ने दिया नामांकन में...

कुरूक्षेत्र लोकसभा की जनता को डॉ. सुशील गुप्ता ने दिया नामांकन में शामिल होने का न्यौता

130
0
कुरुक्षेत्र : चन्द्रिका ( TSN)- आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और कुरुक्षेत्र लोकसभा से ‘इंडिया’ गठबंधन के प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता ने बुधवार को शाहाबाद विधानसभा के गांवों में लोगों से जनसंपर्क किया और जनसभा की।उन्होंने हल्के के लोगों को नामांकन रैली का भी निमंत्रण दिया।डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि कुरूक्षेत्र में नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इंडिया गठबंधन की तरफ से कुरुक्षेत्र लोकसभा से वे  गुरुवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगे ।इस दौरान आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहेंगे। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान, आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद एनडी गुप्ता, पंजाब के वित्त मंत्री सरदार हरपाल सिंह चीमा और वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा मौजूद रहेंगे।
 डॉ. सुशील गुप्ता ने  कहा कि यदि उन्हें जनता मौका देती है तो वे   संसद में कुरुक्षेत्र लोकसभा के स्थानीय मुद्दों को उठाएगे  और उनको पूरा करने का काम करेंगे ।कुरूक्षेत्र को धार्मिक पर्यटन नगरी के तौर पर विकसित करूंग और रिंग रोड का निर्माण कराऊंगा। साथ ही अस्पतालों में डॉक्टर, बेड और अन्य सुविधाओं को सुनिश्चित करना, शिक्षण संस्थानों में अध्यापकों, शौचालयों, पानी बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं को पहुंचाकर उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाऊंगा।डॉ. सुशील गुप्ता ने  इस दौरान  कुरुक्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार नवीन जिंदल और पीएम मोदी पर भी निशाना साधा । उन्होंने कहा कि यदि देश का प्रधानमंत्री झूठ बोले तो जनता किस पर विश्वास करे। ये वही प्रधानमंत्री मोदी है जिन्होने  हर खाते में 15 लाख रुपए, किसानों को एमएसपी देने का वादा किया था और 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के सभी वादे जुमला निकले।डॉ. सुशील गुप्ता ने  कहा कि कोई पार्टी और चुनाव महत्वपूर्ण नहीं है, इस समय देश और लोकतंत्र सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। जिसको बचाने के लिए इंडिया गठबंधन बना है। जब से इंडिया गठबंधन बना है तब से बीजेपी में हड़कंप मचा हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here