Home Haryana शिक्षक दिवस पर बिफरा इनसो छात्र संगठन, वीसी कार्यालय में किया जोरदार...

शिक्षक दिवस पर बिफरा इनसो छात्र संगठन, वीसी कार्यालय में किया जोरदार प्रदर्शन

166
0

भिवानी (अकुंर कपूर):  भिवानी में इनसो छात्र संगठन ने विभिन्न समस्याओं और मुद्दों को लेकर चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय मेंन गेट से लेकर वीसी कार्यालय तक प्रदर्शन किया तथा कार्यालय के बाहर पहुंचकर जोरदार नारेबाजी भी की। छात्र संगठन वीसी आर के मित्तल से मिले और समस्याओं का ज्ञापन पत्र उन्हें सौंपा।

इस दौरान इनसो के राष्ट्रीय सेक्रेटरी ने समस्याओं को गिनवाते हुए कहा कि यूनिवर्सिटी विभिन्न सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम घोषित करें। सुनवाई न होने बारे इसी तरह की 9 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन पत्र वीसी को सौंपा और जल्द से जल्द इन समस्याओं को दूर करने के लिए कहा गया है। वही वीसी आर के मित्तल ने बताया कि इनसो कार्यकर्ता और विद्यार्थी हमारे पास समस्याओं को लेकर आए थे जिस पर जल्द ही विचार किया जाएगा। साथ ही दूर करने का काम किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here